Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : मीना बाजार के भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : मीना बाजार के भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर शहर में स्थित मीना बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार की आधी रात दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस आगजनी की घटना में मीना बाजार सब्जी मंडी की लगभग 25 दुकानें जलकर राख हो गयी। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  

4 दिन पहले भी मंडी में लगी थी आग 

सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि इससे पहले 14 जनवरी 2025 को भी मीना बाजार में आग लगी थी, जिसमें 2 दुकानें जलकर नष्ट हो गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,215