Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता, महिलाओं ने किये भजन-कीर्तन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता, महिलाओं ने किये भजन-कीर्तन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि संकट चौथ व्रत पूजा के अवसर पर आज विशेष पूजा-पाठ किया गया। महिलाओं ने भजन- कीर्तन किये। 

महिला समिति के सदस्यों के सुमधुर भजनों में खूब झूमे एवं श्री राधा कृष्ण के भोग लगाये गये। चौथ व्रत का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ये व्रत रखने से संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है। माताएं शुभ मुहूर्त में गणेश भगवान की पूजा करती है और फिर रात में चांद के दर्शन करके अपना व्रत खोलती है। 

आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। भव्य मंदिर के शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा -कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट, मुरली की पूजा अर्चना किया जा रहा है। मंदिर में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत तक की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

रांची का श्री राधा कृष्ण मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है झारखंड के विभिन्न जिलों एवं  दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद बांटें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,389