Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार से सात अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार से सात अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहुल सिंह अपराधी गिरोह के 7 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा क्षेत्र में लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। 

दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के कुछ सहयोगी चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास जमा हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की और 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह, गणेश यादव, रॉकी कुमार और अशोक लोहरा शामिल हैं। सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा गोली समेत अन्य सामान भी बरामद किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,568