Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब स्वास्थ्य सेवा में मजबूती के लिए मंत्री इरफान ने भी मांगे सुझाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब स्वास्थ्य सेवा में मजबूती के लिए मंत्री इरफान ने भी मांगे सुझाव
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बजट पूर्व सुझाव मांगे

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों से आगामी बजट सत्र से पूर्व सुझाव एवं परामर्श आमंत्रित किये हैं। 

डॉ अंसारी ने नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि झारखंड राज्य का आगामी वित्तीय बजट सत्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का बजट भी विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किया जायेगा। 

इस क्रम में उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें, ताकि बजट में उन सुझावों का यथासंभव समावेश कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 53,013