Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : एक मंइयां के खाते में आयी कई की सम्मान राशि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : एक मंइयां के खाते में आयी कई की सम्मान राशि
विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना को लेकर फिर से मचा हड़कंप, एक महिला के एकाउंट में पहुंच रहे कई लाभुकों के पैसे 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड में एक ही महिला के खाते में कई लाभुकों की राशि पहुंच रही है। जिस कारण कई महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है।  

कंप्यूटर आपरेटर कर रहे घोटाला 

मिली जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर आपरेटरों ने लाभुकों के बैंक खातों को अपने चहेते जानकारों के खातों के साथ लिंक कर दिया। जिस कारण लाभुकों के खाते मे राशि नहीं आयी। जब इस बात की जानकारी कई लाभुक महिलाओं को हुई तो महिलाएं शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। साथ ही लाभुकों ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें राशि का आधा हिस्सा कंप्यूटर आपरेटरों को कमीशन देना पड़ रहा है। वहीं इस बाबत बीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। 

बताया जा रहा है कि सत्यनारायण गुप्ता के खाते में छह लाभुक महिलाओं की राशि जा रही है। वहीं सत्येंद्र साह के खाता में एक महिला, मुकेश शाह के खाते में एक महिला तथा लालती देवी के खाते में आठ महिलाओं योजना राशि भेजी जा रही है, जबकि लाभुक महिला को इस योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। 

बता दें कि इससे पहले भी झारखंड के बोकारो जिले से एक प्रज्ञा केंद्र संचालक आनंद प्रजापति नाम के पुरूष ने अपने नाम से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया। जब योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, तो आनंद के खाते में भी राशि पहुंच गयी। आनंद के खाते में 6500 रुपए ट्रांसफर हो गये। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए आनंद से ब्याज सहित 6500 रुपये वसूले। साथ ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,332