Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मकर संक्रांति में श्री राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मकर संक्रांति में श्री राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 5 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 10 दिनो मे 1 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर श्री राधा कृष्ण के दर्शन किये।

मकर संक्रांति के अवसर पर आज विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। आज 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। भव्य मंदिर के शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट, मुरली की पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिर में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत तक की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र है। 

रांची का श्री राधा कृष्ण मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है झारखंड के विभिन्न जिलों एवं  दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद वितरण कर रहे हैं। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण सुचारू रूप से व्यवस्था मे लगे हुए हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्णा प्रणाम सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,677