हजारीबाग। हेमन्त सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आजसू पार्टी 28 दिसम्बर 2021 को विश्वासघात दिवस के रूप में मनायेगी। आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार दो वर्षों में अपने एक भी वादे पुरा नहीं कर सकी है। पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण की बात हो, 5 लाख नौकरियों की बात हो, किसानों के ऋण माफी की बात हो, शिक्षित बेरोजारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, स्थानीय नीति बनाने की बात हो, नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की बात हो एक भी वादे जो अपने घोषणा पत्र में इन्होंने कहा था वो पूरा नहीं किया। इसीलिए आजसू पार्टी 28 दिसंबर को आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निदेर्शानुसार सभी जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में जन पंचायत लगाकर सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल के पदार्फाश करते हुए विश्वासघात दिवस मनाएगी। हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी झारखण्ड के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी सभी पार्टियों को उनके वादों को याद दिला रही है कि झारखंड की जनता को ठगने का काम मत कीजिये। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने जो वादे आप किये हैं उसे उनके वादे को निभाना होगा नहीं तो आजसू पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। आजसू पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालयों में विश्वासघात दिवस के माध्यम से जनता को उनके वादों को बताने का काम करेगी। मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए थे उन वादों को जनता को सुनाकर याद दिलाने का काम करेगी।