Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीबी क्षेत्र 7 में चल रही जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी में भारी ब्लास्टिंग से अब महिला हुई घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीबी क्षेत्र 7 में चल रही जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी में भारी ब्लास्टिंग से अब महिला हुई घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि पीबी एरिया क्षेत्र 7 में चल रही जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी के बगल में घनी आबादी वाला क्षेत्र है। भारी ब्लास्टिंग के कारण अक्सर किसी न किसी के घर पर पत्थर गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। 

जैसा कि आज एक महिला घायल हो गयी और उसे इलाज के लिए कंपनी के अधिकारियों ने एक निजी क्लिनिक में लाया। पर स्थानीय क्लिनिक के डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। कंपनी के अधिकारियों की मनमानी के कारण वहां के लोग काफी परेशान हैं। न तो उन्हें सही स्थान पर बसाया गया है और न ही उन्हें रहने के लिए उचित जगह दी गयी है। 

जीटीएस कंपनी के मालिक दबंगता के बल पर आउटसोर्सिंग कंपनी चला रहे हैं, जिससे गरीबों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना घट रही है। इन घटनाओं के लिए कंपनी के महाप्रबंधक से लेकर साइड इंचार्ज तक सभी जिम्मेवार है। आग्रह है कि इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अपने स्तर से उचित कार्रवाई करें और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की आग्रह करता हूं। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मामले पर अपने अस्तर से संज्ञान लेकर कार्रवाई का आदेश दें ताकि ऐसे घटनाओं पर अंकुश लग सके। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,753