Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी सम्मेलन ने जोन्हा प्रखंड के चार गांवों में बांटे 260 कंबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी सम्मेलन ने जोन्हा प्रखंड के चार गांवों में बांटे 260 कंबल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे चरण मे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जोन्हा प्रखंड के 4 ग्रामीण क्षेत्रों जरडीह, मनी छप्पर, जोनहा, काशीडीह गांव में गरीब एवं जरूरतमंदों को 260 कंबल का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने कहा की सर्दी के मौसम मे गरीब एवं असहाय लोग ठंड से परेशान रहते हैं। सम्मेलन द्वारा विगत कई वर्षों से जनसेवा की तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल वितरण किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गो के लिए मदद पहुंचाना है। 

निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चलता रहेगा। कंबल जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। 

कंबल वितरण का यह कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव में मदद करता है बल्कि यह लोगों में सामाजिक सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करता है। कंबल मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे उन्होंने मारवाड़ी सम्मेलन को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अनिल कुमार अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,236