Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पौष द्वादशी को भव्य मनाने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पौष द्वादशी को भव्य मनाने की तैयारी
विज्ञापन

श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी को, सभी मंदिरों में हो कार्यक्रम : अजय पारिक

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की धर्म रक्षा निधि समर्पण  का समापन कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला, रांची में संपन्न हुआ। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय सेवा प्रमुख श्री अजय पारीक ने कहा कि प्रभु श्रीराम संपूर्ण सनातन समाज के आदर्श है जिनका चरित्र समाज में समरसता का भाव भरता है। 

अयोध्या में पिछले वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपूर्ण हिंदू समाज के स्वाभिमान के पुनर्जागरण का क्षण था। उन्होंने समस्त हिंदू समाज से आह्वान किया हिंदू हिंदू बनकर रहे अपने धर्म, संस्कृति का विस्मरण ना हो इसका प्रयास स्वयं एवं समाज के बीच करें। पौष शुक्ल द्वादशी  (11 जनवरी 2025) को सभी मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन, समरसता संगोष्ठी हो। 

मौके पर क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र केंद्रीय टोली के ओ पी लाल, प्रांत सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विजय कुमार, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, रेणु अग्रवाल, अमरनाथ ठाकुर, महानगर अध्यक्ष  कैलाश केसरी, मंत्री विश्वरंजन सहमंत्री राजेश अग्रवाल, सुमन कुमार, योगेश खैड़वाल, अनिल जलान, अजय राजगढ़िया, अनिल तिवारी, संजय ठाकुर, किशुन जी, रवि शंकर राय, अमर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची महानगर के मंत्री विश्वरंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,925