Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार ने दिया नये साल तोहफा, खटाखट पैसे पाकर झूम उठी महिलाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार ने दिया नये साल तोहफा, खटाखट पैसे पाकर झूम उठी महिलाएं
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने दिया नए साल का तोहफा, झूम उठी झारखंड की 5661791 महिलाएं

टीम एबएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के बैंक अकाउंट में सोमवार को 2500-2500 रुपए ट्रांसफर किये। नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में जैसे ही बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किये, महिलाएं खुशी से झूम उठीं। 

सरकार ने झारखंड की आधी आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य इस अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे। हेमंत सोरेन ने महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने चुनाव में कमाल कर दिया। आपने हमें जो आशीर्वाद और सम्मान दिया, उससे हम अभिभूत हैं। 

हमने वादा किया था कि राज्य की आधी आबादी को उनका हक-अधिकार दिलायेंगे। उनके सपनों को पूरा करने में हम मदद करेंगे। आपको स्वावलंबी बनाने का भी हमने संकल्प लिया था। इसी क्रम में आज हमने इतना बड़ा कदम उठाया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आप पर घर-परिवार की जिम्मेदारी तो होती ही है। अब राज्य के विकास में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,786