Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर जेएसजेयू ने जारी किया निंदा प्रस्ताव पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर जेएसजेयू ने जारी किया निंदा प्रस्ताव पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एनयूजे (आई) की संबद्ध इकाई जेएसजेयू की कोर कमिटी की बैठक हुई जिसमें छत्तीसगढ़ में बस्तर जिला से पत्रकारिता के माध्यम से जमीनी हकीकत को दर्शाने वाले 33 वर्षीय युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या को लेकर घोर निंदा की।

एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। साथ ही इसी को लेकर कमेटी में निर्णय लेकर निंदा प्रस्ताव जारी किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ के वर्तमान सीएम को पत्र के माध्यम से इस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है। 

साथ ही साथ केन्द्रीय श्रम मंत्री से आग्रह किया जायेगा कि आश्रितों में से एक सदस्य को नौकरी दी जाय, राज्य सरकार से मुकेश चंद्राकर के परिवार को उचित मुआवजा देने का मांग रखा गया गया है I जब तक मुकेश चंद्राकार को न्याय नहीं मिलता है तबतक यूनियन उनके हित के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना से झारखंड भी अछूता नहीं है आये दिन पत्रकारों पर हमले, पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाना आम हो गया है। इसलिए पत्रकारों की हित की रक्षा हेतु यूनियन वचनबद्ध है तथा हमेशा पत्रकारों की सुरक्षा की मांग समय समय पर करते आ  रहा हैI 

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने कहा की हमलोग जल्द ही झारखंड सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग पुनः रखेंगे तभी असली पत्रकारिता जिवित रहेगी I इस बैठक में कोर कमेटी के सदस्य एनके मुरलीधर, मनोज शर्मा, स्वामी दिव्यज्ञान, राजीव कुकरेजा, शशि भूषण कुमार और सुमित कुमार रोहित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,672