एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। श्री सर्वेश्वरी समूह के सुदना स्थित आश्रम में सोमवार को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
समूह द्वारा अब प्रत्येक माह के छह तारीख को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत कल होंगी। इस शिविर में वैद्य डागा जी भाग लेगे। वैद्य डागा जी नस रोग विशेषज्ञ हैं।
समूह के डालटनगंज शाखा के उपाध्यक्ष रागिनी राय ने बताया कि प्रत्येक माह के छह तारीख को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर होगा। इसके अलावा आश्रम में प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को होमियोपैथी शिविर का भी आयोजन भी किया जाता हैं.यह शिविर निःशुल्क होगा।