Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री गंभीर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गयी और बस सड़क पर पलट गयी, जिसमें बस पर सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया।

बस पर सवार लगभग सभी यात्री रनिया और तोरपा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। सभी पारा शिक्षक और शिक्षिकाएं हैं, जो खूंटी के बिरसा कॉलेज में आयोजित मूल्यांकन परीक्षा देने जा रहे थे। तपकारा बस स्टैंड से दर्जनों यात्रियों को लेकर फिजा और फिजा नामक यात्री बस रांची के लिए निकली थी।

डोड़मा चौक से पहले चंद्रपुर मोड़ के पास तेज गति से चल रही बस की सीधी टक्कर एक कार से हो गयी। कार तेज गति से किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी और फिर बस से टकरा गयी। टक्कर में कार चकनाचूर हो गई और बस पलट गयी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,085