Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए शहर के सामाजिक कार्यकतार्ओं ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को पत्राचार किया। अरुण जोशी, धरमचंद शर्मा और अमित शर्मा ने कहा कि तत्कालीन बिहार के समय स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड वर्तमान में दयनीय अवस्था में है। लगभग 12 एकड भू-भाग पर अवस्थित यह बस स्टैंड राजधानी के मुख्य केंद्र मेन रोड और रांची रेलवे स्टेशन के काफी समीप है। 

यहां अभी 100 बसों का परमिट है तथा लगभग 50 एसी डीलक्स बसें परिचालित हो रही हैं। बस स्टैंड से टाटा, धनबाद, हजारीबाग, पटना, गिरिडीह, गया की बसें चल रही हैं जिससे प्रतिदिन सैकडों यात्रियों का आवागमन इस स्टैंड से होता है। यात्री सुविधा के नाम पर बस स्टैंड में व्यवस्था नगण्य होने के कारण यात्रियों को (विशेषकर महिला, बुजर्ग तथा मरीजों) को काफी कठिनाईयां होती हैं। 

बरसात के समय जल-जमाव होने से बस स्टेंड की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। यह कहा गया कि चूंकि देश भर में सरकारी बस स्टैंड का आधुनिकीकरण कार्य हो रहा है, ऐसे में जरुरी है कि राजधानी रांची स्थित इस सरकारी बस स्टैंड का भी जीर्णोद्धार किया जाय। यदि राज्य सरकार द्वारा इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप किया जाय और बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की पहल की जाय तब इससे एक तरफ जहां राज्य सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।

वहीं दूसरी ओर यात्रियों को भी सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुझाया गया कि लगभग 12 एकड भू-भाग में फैले इस बस स्टैंड का व्यवसायिक उपयोग तथा पार्क का निर्माण कर, सौंदर्यीकरण कार्य कराने की पहल की जाय तथा इस बस स्टैंड को मल्टी मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित कराया जाय। उक्त जानकारी  सामाजिक कार्यकर्ता अरुण जोशी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,018