Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

13 को रांची में होगा नमो पतंग महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
13 को रांची में होगा नमो पतंग महोत्सव
विज्ञापन

आयोजन रातू रोड के ओ टी सी मैदान में होगा

टीम एबीएन, रांची। आगामी 13 जनवरी 2025 को ओ टी सी ग्राउंड (रातू रोड) के मैदान में नमो पतंग महोत्सव का आयोजन रखा गया है नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत 2006 में सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया था। आयोजन के संरक्षक माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहेंगे। वहीं कार्यक्रम का संयोजक मुकेश काबरा को बनाया गया है।  

संयोजक मुकेश काबरा ने बताया हिंदू धर्म के अनुसार 13 तारीख को मकर संक्रांति के दिन नमो पतंग महोत्सव का आयोजन धार्मिक धरोहर को बनाये रखने के  लिए यह परंपरा बनाये रखी गयी है। 2006 से प्रारंभ इस उत्सव को लगातार किया जा रहा है। इस उत्सव को झारखंड के नगरवासी बड़े ही उत्साह पूर्वक सपरिवार इष्टमित्रों संग मनाते आ रहे हैं। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इसको बड़े उत्साह पूर्वक झारखंड सहित रांची नगर वासियों के संग विभिन्न स्थानों में मनाया जाता है। 

इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य सहित राजधानी के लोग भी भाग लेंगे और पतंग महोत्सव का पूर्ण आनंद लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन बैठकों का दौरा चल रहा है जिसमें नमो पतंग महोत्सव से जुड़े अजय मारू, कुणाल आजमानी, प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, रविंद्र मोदी, संजय सिंह, नीरज चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुबेश पांडेय, संजय पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,529