Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्यवासियों को ठग रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्यवासियों को ठग रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन

हेमंत सरकार झारखंड के किसानों को ठगने और हतोत्साहित करने का काम कर रही: बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के किसानों के साथ वादाखिलाफी कर उन्हें ठगने का काम कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार झारखंड के किसान प्रोत्साहित करने की बजाय उन्हें ठगने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने 3200 में किसानों से धान की खरीद करने का वादा किया था। सरकार उन बातों को भूलकर मात्र 2400 में किसानों से धान की खरीद कर रही है और यही नहीं जो धान की खरीदी हो रही है उसमें भी किसानों से नमी और अन्य चीजों के नाम पर कटौती कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार अपने वादे से 800 कम मूल्य पर प्रदेश के किसानों से धान की खरीद कर उन्हें ठगने का काम कर रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार झारखंड के किसानों से धान की खरीद 3200 में करें और लैम्प्स और अन्य धान खरीद केंद्रों पर जो किसानों के धान में नमी को लेकर कटौती की जा रही है उस पर भी रोक लगाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,436