Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : नेशनल हाइवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : नेशनल हाइवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत
विज्ञापन

पांच लोगों की हालत गंभीर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में नेशनल हाइवे 75 पर यात्री बस एवं ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत 3 की मौत हो गयी है। वहीं इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। दुर्घटना के बाद यात्री बस का ड्राइवर काफी देर तक फंसा रहा था। सभी जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालमें भर्ती करवाया गया। 

जेपीएस नामक यात्री बस पलामू के डालटनगंज से रांची जा रही थी। इसी क्रम में सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। शुक्रवार को पलामू में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और धुंध भी काफी अधिक ह। धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई है। 

सतबरवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जख्मी को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया ह। घायलों में से दो की मौत इलाज के दौरान हो गयी। अब तक तीन लोगों की हादसे में मौत हो गयी। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है। जख्मी सभी यात्री पलामू के रहने वाले हैं और वे रांची जा रहे थे। एक यात्री का पैर कट के पूरी तरह से अलग हो गया है। पलामू से बड़ी संख्या में प्रतिदिन अहले सुबह बस रांची जाती है। जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई है वहां तीखा मोड़ है और विजिबिलिटी काफी कम है। 

हादसे में जिनकी मौत हुई है उनके नाम हैं रियासत मियां, पुष्पेंद्र कुमार और शशि पांडेय। रियासत मियां पलामू के सतबरवा के मुक्ता गांव का रहने वाला था, जबकि पुष्पेंद्र कुमार यूपी के एटा का रहने वाला था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,792