रांची में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को किया गया नष्ट, मोटर, पाइप और बिजली के तार जब्त
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में दशम फॉल थाना क्षेत्र के ग्राम पानसकाम में अफीम की खेती लगभग 4.5 एकड़ को ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया गया। अग्रवाल ने बताया कि खेती के स्थल पर पाये गये मोटर, पाइप एवं बिजली के तार को विधिवत जब्त किया गया है।
साथ ही थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अफीम की खेती को नष्ट और विनष्टीकरण में और भी तेजी लाएं एवं जल्द से जल्द पूरे एरिया में जितने भी अफीम की खेती की गयी है सभी को विनष्ट करना सुनिश्चित करें। अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा जो भी व्यक्ति अफीम की खेती में संलिप्त है उसको चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजे।