Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : फर्जी एसडीएम ने जिले में मचाया तहलका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : फर्जी एसडीएम ने जिले में मचाया तहलका
विज्ञापन
  • फर्जी एसडीएम ने बीडीओ से मांगे तीन लाख, थानेदार को भी हड़काया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के लेस्लीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी से एक युवक द्वारा फर्जी एसडीएम बन पैसे मांगने का मामला सामने आया है। एक युवक ने फर्जी एसडीएम बनकर बी़डीओ से तीन लाख रुपये की मांग की है। 

युवक ने थाना प्रभारी को भी धमकाया। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है और पत्नी से झगड़ा करने के बाद पिछले 15 दिनों से घर नहीं गया है।

दरअसल, गुरुवार को पलामू के लेस्लीगंज ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक अनजान नंबर से फोन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसडीएम बताया और तीन लाख रुपये की मांग की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाने को दी।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को भी एक अनजान नंबर से फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरडीएम बताया और एसपी का नंबर मांगा। थाना प्रभारी ने पूछा आरडीएम कौन सा पद है? तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपको नहीं पता आरडीएम क्या होता है, कॉल रिकॉर्डिंग में है, एसपी का नंबर दीजिये। बाद में उस व्यक्ति ने फोन काट दिया।

लेस्लीगंज थाने की पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला शख्स एक युवक है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन