Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर साइबर अपराधी, भेजे गये जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर साइबर अपराधी, भेजे गये जेल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर के पंडरिया निवासी अफजल अंसारी, मो शमीम, गांडेय के घाटकुल निवासी मो मनीर अंसारी और रयूफ अंसारी शामिल हैं। 

पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर जंगल में छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ा। उनके पास से 14 मोबाइल फोन और 20 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं। साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में छिपकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। 

टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। ये अपराधी कुरियर कंपनियों की वेबसाइट पर फर्जी नंबर डालकर और एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,730