Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रंका : पिता पर बेटी के प्रेमी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रंका : पिता पर बेटी के प्रेमी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रंका। अनुमंडल मुख्यालय के रंका कला गांव के युवक शिशिर मेहता की आत्महत्या वाली मौत संदिग्ध बन गयी है। मृतक के पिता भीम कुमार मेहता ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए अपने पुत्र की हत्या करने अथवा कराने का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगाया है। उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से इसकी बारीकी से जांच की मांग की है। 

बता दें कि एक जनवरी को रंका कला गांव में शिशिर कुमार मेहता नामक युवक की लाश उसके छत से फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया था। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह घर पर नहीं थे। एक जनवरी को उसी मुहल्ले की नेहा मालाकार नामक युवती ने उनकी बेटी प्रियंका को फोन कर बताया कि उसका भाई शिशिर ने अपनी छत पर फांसी लगा ली है। 

उनकी बेटी जब छत पर गई तो शिशिर के गर्दन में रस्सी बंधा देखी। उसका एक पैर बक्सा पर टिका हुआ था। भीम मेहता ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के पप्पू मालाकार की बेटी नेहा मालाकार उसके बेटा से प्रेम करती थी। पप्पू  इस संबंध से नाराज था। 

उसने रंका के ही बादल साव, मुकेश कुमार और पंचम चैधरी के साथ मिलकर शिशिर की हत्या कर दी एवं उसे फांसी का रूप देने के लिए रस्सी से लटका दिया। रंका थाना पुलिस ने बताया कि शिशिर की मौत को फिलवक्त संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस बहुत जल्द सच्चाई का पता लगा लेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,824