Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ग्रिजली विद्यालय के चार छात्र इन्सपायर अवार्ड के लिए चयनित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ग्रिजली विद्यालय के चार छात्र इन्सपायर अवार्ड के लिए चयनित
विज्ञापन
कोडरमा। ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के चार छात्रों ने एक बार फिर से नया कीर्त्तिमान स्थापित करते हुए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अन्तर्गत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल होकर अपने विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है। उपरोक्त मंत्रालय के इन्सपायर अवार्ड मानक के द्वारा पुरस्कार के स्वरूप प्रति छात्र 10,000 रुपये नकद तथा एक सर्टिफिकेट विद्यालय के छात्रों श्रेयांश दुगड़ पिता रितेश दुगड़, अनन्या राज कश्यप पिता कुमार राजीव, सिमरन कुमारी पिता बिजय यादव, एवं सपना नवनीत पिता लक्ष्मण यादव को दिया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त छात्रों ने अपनी विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंत्रालय में जमा कराया था जिसके बाद उनकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पूरे झारखंड राज्य में चयन की जाने वाली सूची में शामिल हुई और प्राप्त हुए उपरोक्त राशि का प्रयोग करके अब उन्हें अपने प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देना है। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करना है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनीष कपसीमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्रशाशक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बीडी नस्कर, सकिंदर कुमार, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों तथा उनके मेंटर सुधांशु कुमार, कुणाल अंबष्ट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,815