टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31.12.2024 दिन मंगलवार को स्तंभ संस्था ने बुढ़मू, सिदरोल के नया टोली में 1053 पुराने कपड़ों का वितरण किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक, युवतियां, महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, विकलांग शामिल रहे। इसमें लोगों के बीच स्वेटर, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों का कपड़ा, सर्ट-पैंट, जूता एवं बच्चों के खिलौने का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सिदरोल नया टोली की मुखिया, ग्राम प्रमुख, रोशन सहित स्तंभ के सचिव कुणाल शर्मा, हरे कृष्णा पाठक, राजू, अजय, ओमंती एवं उदय सिंह उपस्थित थे।