Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंडरा लूट में गोलीबारी प्रभावित के समर्थन में उतरे फेडरेशन आॅफ आॅल व्यापार संगठन के सदस्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंडरा लूट में गोलीबारी प्रभावित के समर्थन में उतरे फेडरेशन आॅफ आॅल व्यापार संगठन के सदस्य
विज्ञापन

फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्यों ने पंडरा के घटनास्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक और पंडरा ओपी के थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्य सुमित गुप्ता को गोली मारे जाने के मामले में सिटी एसपी से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई और घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पंडरा, कृषि बाजार के निकट, व्यवसायी से करीब 13 लाख की लूट करने और एवं गोली मारे जाने की घटना पर फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्यों ने संज्ञान ले कर व्यवसायी नीरज गुप्ता से मुलाकात कर मामले का जायजा लिया। 

इसी दौरान व्यापार संगठन के सदस्य घायल सुमित गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घटना पर फेडरेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पंडरा ओपी थाना प्रभारी को ज्ञापन दे कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ऐसे घटना से व्यवसायियों में काफी रोष है।  

मौके पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विनोद जैन बेगवानी, हरीश नागपाल, राकेश गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुटियार, शाहिद आलम सहित अन्य सदस्यगण सम्मिलित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,505