Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो के नेत्तृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया वनभोज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्रनाथ महतो के नेत्तृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया वनभोज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के जेएलकेएम कार्यकर्ता वनभोज कार्यक्रम में आने वाले नव वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2024 को जेएलकेएम सिल्ली विधानसभा के कार्यकर्ता सतीघाट त्रिसंगम महा तीर्थस्थल में वनभोज कार्यक्रम किया गया। मौके पर बीते वर्ष किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा आने वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी। 

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार हरेक प्रखंड में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर जनता के समस्या का समाधान किया जायेगा। साथ सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नियम के विरुद्ध काम होने नहीं दिया जायेगा। संगठन को मजबूत करने  और जनता के हर दु:ख सुख को अपना सुख दु:ख समझते हुए साथ देने का प्राण लिया गया।  

मौके पर रांची जिला, सिल्ली प्रखंड, राहे प्रखंड, सोनाहातु प्रखंड के अधिकारी उपस्थित हुए। पदाधिकारी पार्वती देवी, राजकिशोर महतो, बिमल महतो, मोहरी देवी, अनीता देवी, रणजीत महतो, गंगा महली उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,139