Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सांसद सुखदेव भगत बने पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी संयोजक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सांसद सुखदेव भगत बने पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी संयोजक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत को पांच राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा और बंगाल का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी डॉ अमर सिंह कांग्रेस संसदीय दल के सचिव ने पत्र के माध्यम से दिये। 

इसी प्रकार एंटोएंटनी को दो, जोधीमणी को दो, जीसी चंद्रशेखर को एक, डॉक्टर मल्लू रवि एक, परिणीति शिंदे दो, विजेंद्र ओला को दो, वरुण चौधरी को एक, गुरजीत सिंह को तीन, इमरान मसूद को दो और रकीबुल हुसैन को चार राज्यों का संयोजक बनाया गया है। संसद सत्र में सुखदेव भगत के बेहतर कार्यों को देखते हुए सिर्फ सुखदेव भगत को पांच राज्यों का संयोजक बनाया गया है। 

सांसद सुखदेव भगत पांच राज्यों के सांसदों के साथ समन्वय स्थापित कर इन राज्यों में सांसदों के माध्यम से संगठन की मजबूती प्रदान करने, कांग्रेस संसदीय दल के कार्यों को बेहतर ढंग से चलाने एवं संसद में सांसद संसदीय कार्य प्रणाली के अनुसार कार्य करे उसके लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन