Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रघुवर की बड़ी बहन का निधन, शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रघुवर की बड़ी बहन का निधन, शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का मंगलवार 31 दिसंबर को निधन हो गया। इसकी जानकारी रघुवर दास ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। 

उन्होंने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया। महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी साझा की है। प्रेमबती देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,761