Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
कोडरमा। आज कोडरमा प्रखंड अंतर्गत लोकाई पंचायत भवन में जिला बाल संरक्षण ईकाई कोडरमा द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के सक्रिय महिलाओं को बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम की योजना एवं दुष्प्रभाव के बारे में संरक्षण पदाधिकारी सुश्री अर्चना ज्वाला द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। आउटरीच कार्यकर्त्ता श्री कैलाश यादव के द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बच्चों को लाभांवित किया जा रहे प्रायोजन के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों से अपील की गयी कि जिन्होंने अभीतक कोविड का टीका नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द कोविड का टीका जरुर लगायें और दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,561