Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अनाथ संजय दलेल पंचतत्व में विलीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनाथ संजय दलेल पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन

जिसका कोई नहीं उसके लिये भगवान आते हैं

टीम एबीएन, रांची। ग्राम कच्चा बारी पंचायत प्रखंड लोधमा जिला खूंटी के संजय डलेल (40) को सड़क से उठाकर नवजीवन संस्थान में भर्ती कराया गया था। आज प्रात: उनका हृदयाघात से प्राकृतिक रूप से निधन हो गया। उनके आगे पीछे कोई भी नहीं था। यह बात पता लगने पर विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग के सह प्रांत प्रमुख अशोक अग्रवाल ने अपने सभी साथियों को सूचित किया और तत्काल मुक्ति धाम हरमू में उनके पार्थिव शरीर को पहुंचा कर उनका विधिवत जनजातीय विधि विधान से दाह संस्कार किया। 

उनके पार्थिव देह को मुखाग्नि संतोष आग्रवाल ने ही दी। संतोष ने अपनी माता जी की पुण्य स्मृति में अभी तक 100 से अधिक ऐसे लोगों को मुखाग्नि देकर पंच तत्व में विलीन कर मुक्ति दिलायी है, जिनके आगे पीछे कोई नहीं था। उनका साथ देने के लिए हरमू घाट पर कृष्ण कुमार गाड़ोदिया, ओम प्रकाश सर्राफ, प्रकाश बजाज, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह मुंडा, रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, उनके चुटिया से सहयोगी राजेश यादव, नारनौली अग्रवाल सभा से राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा से सीताराम शर्मा और समाज के बहुत से सदस्यों के साथ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस कार्यक्रम को संपादित करने के लिए नवजीवन संस्थान के कार्यकर्ता और हरमू मुक्ति धाम के विजय मिंज उनके दोनों सुपुत्र अशीष मिंज और अभय मिंज ने विधिवत आदिवासी रिती रीवाज से उनका दास संस्कार किया। हरमू घाट के सभी डोम समाज के कर्मियों ने भी अपना योगदान दिया। पिठुरिया के काटम कुल्ली गांव से मनोज मुंडा ने अपने जनजातिय समाज के बहुत से कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग किया। जिसका कोई नहीं था, उसके लिए समाज के हर अंग से सहयोगी अपनत्व भाव से उठ खड़े हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,518