Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छात्रों-वृद्धों का पैसा रोक मंइयां को सम्मान दे रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रों-वृद्धों का पैसा रोक मंइयां को सम्मान दे रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
  • 34 लाख छात्रों को पैसा न देकर मंईयां सम्मान योजना की राशि पूरी कर रही हेमंत सरकार, बाबूलाल मरांडी का निशाना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लगातार चल रही है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की योजनाओं के भुगतान पर सवाल खड़े किये हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। ग्रीन कार्ड धारकों को अनाज नहीं मिल रहा है, जिसके कारण भुखमरी की नौबत आ गयी है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड में 34 लाख दलित, आदिवासी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति पिछले 9 महीनों से नहीं मिली है। इससे लाखों बच्चों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है। साथ ही ग्रीन राशन कार्ड धारकों का अनाज 7 महीने से बकाया है, जिससे गरीब परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। 

बाबूलाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना के भुगतान के लिए बच्चों की छात्रवृत्ति, बुजुर्गों की पेंशन और गरीबों के राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं को छीनने पर मजबूर हो गयी है। 

दूसरी ओर, विभागों की राशि सरेंडर करा कर विकास योजनाओं को रोक दिया गया है, जिससे राज्य में विकास की गति पूरी तरह ठहर गयी है। मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत बच्चों की छात्रवृत्ति और गरीबों के राशन का ससमय भुगतान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,281