Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : पंडरा में बैंक में पैसा जमा करने आये व्यक्ति से 13 लाख की लूट, एक को मारी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पंडरा में बैंक में पैसा जमा करने आये व्यक्ति से 13 लाख की लूट, एक को मारी गोली
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से अपराधियों ने 13 लाख रुपये लूट लिये हैं।वहीं पीड़ित व्यक्ति को बचाने आये एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घायल व्यक्ति का नाम सुमित कुमार है। यह घटना सोमवार दोपहर की है। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास हुई है। जहां आईसीआईसीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया।

इसी दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति सुमित कुमार बचाने के लिए आया, इतने में ही अपराधियों ने गोली चला दी। जिसमें सुमित को  गोली लग गयी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,294