Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बदलती गाथा का बखान है मन की बात : बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बदलती गाथा का बखान है मन की बात : बाबूलाल
विज्ञापन
  • भारत के सांस्कृतिक गौरव और बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है।

श्री मरांडी ने मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के प्रसारण सुनने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को संजोये हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होता है। 

श्री मरांडी ने कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाये रखने की आवश्यकता है। हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है।
मरांडी ने कहा कि यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत, भारत की प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई के लिए तैयार कर रहा। 

श्री मरांडी ने कहा कि युवाओं की ताकत 2047 में विकसित भारत के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,533