Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एनएच-33 के रांची-टाटा रोड पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एनएच-33 के रांची-टाटा रोड पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर
विज्ञापन

रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

टीम एबीएन, रांची। रांची से सटे रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची तमाड़ पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

दरअसल, जानकारी के अनुसार एनएच 33 के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। 

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी। मृतक और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी युवक जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक पर सवार सभी लोग दिउड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद जलप्रपात घूमने जा रहे थे। 

तमाड़ थाना प्रभारी रोशन झा ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,344