Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 26 दिसंबर को मिले 60 नए कोरोना संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 26 दिसंबर को मिले 60 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रांची। झारखंड में कोरोना के नए केस रांची, जमशेदपुर, कोडरमा और धनबाद में बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। 26 दिसम्बर को सबसे ज्यादा 23 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। वहीं अभ्रख नगरी कोडरमा में 14, कोयलांचल धनबाद जिले में 8, जमशेदपुर में 7 केस सहित कुल 60 नए केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 361 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 26 दिसंबर के वैक्सीनेशन रिपोर्ट के अनुसार 1.25 लाख लोगों को झारखंड में कोरोना से बचाव का टीका दिया गया है। राज्य में 26 दिसंबर को हुई 2483 सैंपल की जांच में 60 सैंपल में covid19 नॉवेल कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है, जिसमें अकेले कोडरमा में 14, रांची में 23, धनबाद में 8, जमशेदपुर में 7, बोकारो में 2, गिरिडीह में 1, हजारीबाग में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 2, सरायकेला में 1 नए केस मिले हैं। इस दौरान धनबाद में 7, जमशेदपुर में 3, सिमडेगा में 1 और रांची में 4 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अभी झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 361 है। किस जिले में कितने एक्टिव केस 26 दिसंबर को बोकारो में 8, चतरा में 3, देवघर में 1, धनबाद में 33, जमशेदपुर में 29, गुमला में 8, गिरिडीह में 1, हजारीबाग में 5, कोडरमा में 119, रांची में 144, पश्चिमी सिंघभूम में 3, सरायकेला खरसावां में 2 एक्टिव केस हैं। लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गोड्डा, दुमका, गढ़वा, लातेहार, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज ऐसे जिले हैं, जहां 26 दिसंबर को कोई भी कोरोना एक्टिव केस नहीं था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,831