Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : 3.4 करोड़ मूल्य का डोडा पोस्त और स्प्रिट जब्त, आठ गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : 3.4 करोड़ मूल्य का डोडा पोस्त और स्प्रिट जब्त, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में अलग-अलग मामलों में कुल 3.4 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा पोस्त और स्प्रिट जब्त कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और शुक्रवार रात चरही घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक ट्रक से छह क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.9 करोड़ रुपये है। 

उन्होंने बताया कि यह खेप अफीम बनाने के लिए रांची के बुंडू जंगल से राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि रात जांच अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने राजस्थान के पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका और उसमें से 606 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। 

इस मामले में राजस्थान के बाड़मेर निवासी रमेश कुमार और पाली निवासी सुरेश बिश्नोई नामक 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात चरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्प्रिट जब्त की और पंजाब, झारखंड और बिहार के 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1.50 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली यह स्प्रिट शराब बनाने के लिए हजारीबाग से बिहार ले जायी जा रही थी। पुलिस ने दो मामले दर्ज किये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,765