Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मोरहाबादी मैदान में मना डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो का जन्मदिन

मोरहाबादी मैदान में मना डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो का जन्मदिन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम रांची टीम डुमरी विधायक जयराम महतो का जन्मदिन मोराबादी मैदान में मनाया। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो द्वारा केक काटकर जश्न मनाया।

आज 27 दिसम्बर 2024 को जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का जन्मदिन के अवसर पर  जेएलकेएम रांची टीम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो  द्वारा केक काटकर खुशियां मनाया। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने टाईगर जयराम महतो को जन्मदिन का बधाई देते हुए ईश्वर से उज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य का कामना किया। साथ अलग झारखंड राज्य का उद्देश्य को पूरा करने, शहीदों के सपनो को साकार करने , और आंदोलनकारियों के अरमान को पूरा करने के लिए साथ साथ संघर्ष करने की बातें कही।

मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के पार्वती कुमारी, शीला महतो, अहिल्या महतो, योगेश चन्द्र भारती, चंदन रजक, महेश, विक्की, बंटी, बिमल, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,418