Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार से एक घूसखोर गिरफ्तार

लातेहार से एक घूसखोर गिरफ्तार
विज्ञापन

नेतरहाट आवासीय विद्यालय का प्रशासनिक पदाधिकारी ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड में अउइ की टीम ने गुरुवार की सुबह नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पलामू एसीबी टीम के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित रौशन कुमार बक्सी ने स्कूल में दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से पैसे के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की। वहीं, सप्लायर ने इस संबंधी शिकायत पलामू एसीबी के एसपी से की। शिकायत दर्ज होने के बाद पलामू एसपी ने मामले की जांच पड़ताल की। 

जांच में रिश्वत मांगने का मामला सही पाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आज सुबह प्रशासनिक पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम रोशन कुमार बक्शी को अपने साथ पलामू ले गयी, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,480