Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11 को राजधानी टुसू महोत्सव 2025 में 24 जिला से हजारों लोग होंगे शामिल : देवेंद्रनाथ महतो

11 को राजधानी टुसू महोत्सव 2025 में 24 जिला से हजारों लोग होंगे शामिल : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वर्तमान समय में टुसू परब की लहर संपूर्ण झारखंड में शुरू हो गयी है। बाजार में रंग बिरंग चौड़ल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सामूहिक टुसू गीत मांदर, ढोल, नगाड़ा के साथ सामूहिक टुसू नृत्य का उत्साह संपूर्ण झारखंड में दिखाई देने लगा है। 31 दिसंबर 2024 को धनबाद में 5 जनवरी 2025 को जमशेदपुर में तथा 11 जनवरी 2025 को राजधानी रांची के लोग सड़क पर निकलकर टुसू परब का जश्न मनायेंगे। 

झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 11 जनवरी 2025 को आयोजित राजधानी टुसू महोत्सव- 2025 को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आज दिनांक 26/12/24 को आक्सीजन पार्क मोराबादी मैदान रांची में आंदोलनकारी  देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 11 जनवरी 2025 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति के बैनर तले अल्बर्ट एक्का चौक में पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार राजधानी टुसू महोत्सव - 2025 का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 24 जिला से सभी जाति, धर्म, समाज के लाखों लोग शामिल होंगे। 

आयोजन को सफल बनाने हेतु सेवानिवृत अधिकारी सह क्षेत्रीय भाषा लेखक अनंत कुमार महतो को संरक्षक तथा आमंत्रण पत्र वितरण टीम में पप्पू कुमार, चंदन रजक, रविन्द्र कुमार दीपक, अजहर, मोशीन, परशुराम मानकी, नवसाद को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। कोष एकत्रित टीम में बंटी, विक्की, बिमल, महावीर साहू और मोनू को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। गुड़पीठा व्यवस्था में पार्वती देवी और रम्भा देवी को नियुक्त किया गया। 

श्री महतो ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड से सभी पद्मश्री से सम्मानित गण मान्य लोगों को, रांची जिला सभी महाविद्यालय, विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय जनजातीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर और छात्रों को, रांची से सभी प्रशासनिक अधिकारी पदाधिकारी को, रांची जिला के सभी 18 प्रखंड के आम जन को आमंत्रण किया जायेगा। साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि कार्यक्रम पारंपरिक रीति रिवाज आधारित टुसू थापना, टुसू बंदना, सामूहिक टुसू गीत, सामूहिक टुसू नृत्य का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,055