टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री विष्णु लक्षार्चना 2024 की वार्षिक पूजा कल दिनांक 25.12.2024 को करायी जायेगी। इस संबंध में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, बडकागढ़ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सेवा चलता रहेगा।
समय सारणी
- प्रात: 5:00 बजे सुप्रभातम (श्री जगन्नाथ जी की दर्शन सुलभ)
- प्रात: 6:00 बजे आरती
- प्रात: 8:00 बजे से 8:30 बजे तक कलश पूजा,विष्णु पूजा।
- प्रात: 8:30 बजे से 9:15 बजे गणपति हवन,विष्णु गायत्री हवन।
- प्रात: 9:16 बजे से 10:00 बजे तक पूजा हेतु श्रद्धालुओं के बीच पत्तल एवं फुल वितरण।
- 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पूजा।
- प्रात: 11: 31 बजे से अर्चित फुल भगवान को समर्पित करना।
- अपराहन 12:00 बजे महाप्रभु को अन्न भोग लगाना।
- अपराहन 12:10 बजे महाप्रभु दर्शन पट बंद।
- अपराहन 12:30 बजे से अन्न भोग श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरण मंदिर प्रांगण के बाहर पंक्ति वध होकर प्रसाद लेना है।
- अपराहन 3:00 बजे पुन: पट खुलेगा एवं दर्शन सुलभ।