टीम एबीएन, रांची। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र खिजरी प्रखंड के नचलदाग पंचायत के नुंजु गांव में गरीब एवं जरूरतमंदों को 160 कंबल बांटा गया।
मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय लोग ठंड से परेशान रहते हैं। सम्मेलन विगत कई वर्षों से जनसेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल बांट रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए मदद पहुंचाना है।
ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में समानता और सहयोग के भावना को बढ़ावा देना है यह कार्यक्रम न सिर्फ सर्दियों में राहत देता है बल्कि यह समाज के प्रति दायित्व का पालन भी है। इस तरह की गतिविधियों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चलता रहेगा। कंबल जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। कंबल वितरण का यह कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव में मदद करता है बल्कि यह लोगों में सामाजिक सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करता है।
कार्यक्रम मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, बबलू हरित, सुनील पोद्दार, मुन्नी देवी, गोपाल पाहन, विश्वनाथ कुमार, आरती कुमारी, सविता कुमारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।