टीम एबीएन, रांची। असम के गुवाहाटी में आयोजित जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा ने प्रथम एवं संत जेवियर स्कूल, लुपुंगगुटू, चाईबासा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विजेता पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की टीम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा।