टीम एबीएन, रांची। सामाजिक संस्था मां शारदे मंच की ओर से किशोरगंज स्थित इरगु टोली में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने कहा कि ठंड को ध्यान में रखते हुए मंच की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि इस ठंड के मौसम में लोगों को राहत पहुंचायी जा सके।
उन्होंने कहा कि मंच ऐसे कार्यों में सदैव तत्पर होकर कार्य कर रहा है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मंच हर जरुरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। ताकि उन तक राहत पहुंचायी जा सके। इस कार्यक्रम में मंच के संजय झा, पंकज प्रसाद, किरण सिन्हा, विजय गुप्ता, अशोक, समीर सिंह, रजनी, उमा, दीपक, पुष्कर, रीता, रूपा आदि उपस्थित थे।