टीम एबीएन, रांची। एचएम पब्लिक स्कूल परिसर में आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को स्कूल परिसर के समीप 25 वां वार्षिकोत्सव (सिल्वर जुबली) धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने किया। विशिष्ट अतिथि अजय नाथ साहदेव, पूर्व उपमहापौर रांची नगर निगम, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, कुलानुशासक रांची विश्वविद्यालय, डॉ सुदेश कुमार साहू, छात्र कल्याण विभाग रांची विश्वविद्यालय, डॉ विष्णुचरण महतो प्राचार्य आरएलएसवाई कॉलेज, रांची एवं डा विनय भरत विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग डीएसपीएमयू रांची उपस्थित रहे।
सबसे पहले झारखंड के पारंपरिक नृत्य नागपुरी झूमर ने अतिथियों का स्वागत किया। नागपुरी नृत्य करते हुए अतिथियों को सभास्थल तक लाया गया। इसके पश्चात बच्चों ने काफी प्रभावपूर्ण रूप से नृत्य के रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की पिछले वर्षों की यादों को एक विडियो के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विद्यालय के शिक्षक डा मोहन प्रकाश ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय के भूमि पूजन से लेकर 25 सालों में किये गये संघर्ष के बारे में बताया, जिसे सुनकर दर्शकों ने विद्यालय परिवार की काफी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार, नीलमा डाहंगा एवं मनीषा टोप्पो ने किया। स्वागत भाषण प्राचार्य अरविंद कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सती सिन्हा ने किया।
मुख्य अतिथि संजय सेठ एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों एवं शिक्षकों के प्रयासों को काफी सराहा। कहा कि शिक्षाजगत से जुड़े सभी संस्थाएं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस क्षेत्र में शिक्षा को फैलाने के लिए एचएम पब्लिक स्कूल एवं एचएम प्ले स्कूल जो काम कर रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। विशष्ट अतिथियों में अजयनाथ साहदेव, डा मुकुंद चंद्र मेहता, डा सुदेश कुमार साहू, डा विष्णु चरण महतो एवं डा विनय भरत ने भी अपने अनमोल विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य अरविंद कुमार, कुमार कमलेश, पूनम देवी एवं संयुक्ता देवी का मुख्य योगदान रहा। शिक्षकों में डा मोहन प्रकाश, रंजीत कुमार, सरिता एक्का, अंजलि सेन, अनामिका सिंह, सती सिन्हा, सुजाता, सुप्रभा, पुष्पा, रवि, पुनीत, वासुदेव, कल्पना, नीलम, सरोज, गोविंद, संगीता, कंचन, सुमन, शोभा, संतोषी, दीपिका, मीना, प्रतिभा, प्रीति, पल्लवी, सोनी, मनीषा, शुभम, ओनिमा, ममता दास, बबीता, सुजाता खेस, ममता महतो, काजल, जया, ज्योति, सुजाता खलखो, वीणा, नागेंद्र, वैसाखी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के सहायकों में नीलेश, लता, रानी, गौतम, मंजु, मनीषा, पुष्पा, रुकमणि, इमलेन नीलिमा आदि का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उक्त जानकारी एचएम पब्लिक स्कूल, चुटिया, रांची के प्राचार्य अरविंद कुमार ने दी।