Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर में 353 रोगियों का ईलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर में 353 रोगियों का ईलाज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़ पश्चिम, राँची) के द्वारा बुढ़मू ब्लॉक के छापर गाँव मे एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 353 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया।

शिविर का शुभारम्भ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा संभव राम जी के तस्वीरों की विधिवत आरती-पूजन कर के किया गया। इसके बाद शिविर की शुरुवात की गई जिसमें एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गयी। शिविर में ब्लड शुगर जाँच की भी वयवस्था की गई थी साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया।

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है जिसकी स्थापना जनसेवा, सर्वधर्म समन्वय एवं विश्वबंधुत्व जैसे उद्देश्यों के साथ किया गया है। श्री सर्वेश्वरी समूह के द्वारा जनसेवा के अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अपने सेवा कार्यों के लिये संस्था का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर उन्ही जनसेवा के कार्यक्रमों में से एक है। संस्था द्वारा ऐसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाता है जहाँ के लोगों को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध नहीं है।

शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. उत्पल, डॉ. शाम्भवी, डॉ. कृष्णा मुरारी सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. देव प्रकाश सिंह के साथ श्री पवन कुमार, सुश्री मनीषा कुमारी एवं सुश्री खुशभु खलखो ने सेवा प्रदान किया।

शिविर में बुढ़मू से श्री मूरसिंह लाल मांझी, श्री रामानन्द करमाली, श्री कुदरत अंसारी, श्री अरविंद मरांडी, श्री बाबूराम मांझी, श्री बिनिराम मुर्मू, श्री निर्मल मुर्मू एवं श्री दुर्गा हांसदा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची से श्री राधेश्याम सिंह, श्री रंजीत सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, श्री पवन कुमार, श्री रोहित सिंह, श्री अनुराग सिंह, श्री सौरभ राज, श्री दक्ष कुमार, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री रुद्रदीप शाहदेव, श्री निर्भय कुमार पाल, श्री बालदेव उराँव, श्री सुधीर कुमार, श्री रविन्द्र उराँव, श्री राहुल गोप, श्री रौशन गोप, श्री ऋषभ सिंह, श्री समर प्रताप सिंह के साथ लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,280