Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह
विज्ञापन

इस शहर में विजिबिलिटी रही सबसे कम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया है कि गोड्डा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में विजिबिलिटी यानी दृश्यता 400 मीटर रही। खूंटी जिले के तोरपा में 20.6 मिलीमीटर और दियाकेल में 8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

रांची के मौसम केंद्र ने जो वेदर रिपोर्ट जारी की है, इसमें बताया गया है कि राजधानी रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रांची में टाटीसिल्वे में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। यहां उच्चतम तापमान 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। नामकुम में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में 5 जगहों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे कम रहा। सभी बड़े शहरों रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो, धनबाद का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से अधिक रहा। 

रांची के अधिकतम तापमान में हालांकि 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,580