Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खलारी : पहले ड्राइवर-खलासी को दमभर पीटा, फिर तीन हाइवा फूंक डाले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खलारी : पहले ड्राइवर-खलासी को दमभर पीटा, फिर तीन हाइवा फूंक डाले
विज्ञापन
  • खलारी में अपराधियों का तांडव, तीन हाइवा को किया आग के हवाले, पीटे गये ड्राइवर-खलासी

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में स्प्लिंटर ग्रुप की धमक एक बार फिर से दिखाई दिया है। नक्सली संगठन से अलग होकर रंगदारी वसूलने के लिए अपना काम कर रहे कुछ अपराधियों ने खलारी में कोयला लदे तीन हाइवा को आग के हवाले कर दिया। 

रविवार की सुबह लगभग 4 बजे अपराधियों ने खलारी के निर्मल महतो चौक के पास कोयला लदे वाहनों को रोका और सभी में एक-एक कर के आग लगा दी। आग लगने से पहले हथियारबंद दस्ते के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।

घटना के दौरान हाइवा के ड्राइवर और खलासी को सड़क पर उतारकर उनके साथ मारपीट की और उनके मोबाइल तक छीन लिये। जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है उनके चालकों ने बताया कि अचानक सड़क पर उनके वाहनों को रोक दिया गया। उनके साथ मारपीट की गई और एक-एक करके तीनों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,021