Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाकपा माले ने पीएम मोदी से की अमित शाह को बर्खास्त करने कीमांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाकपा माले ने पीएम मोदी से की अमित शाह को बर्खास्त करने कीमांग
विज्ञापन

झारखंड में भाकपा माले ने फूंका अमित शाह का पुतला

पीएम नरेंद्र मोदी से की बर्खास्त करने की मांग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भाकपा माले ने अमित शाह का पुतला दहन कर बाबा साहेब अंबेडकर का किए गए सदन में अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नारों के साथ अमित शाह के पुतले का दहन किया गया। मोदी माफी मांगो, अमित शाह को बर्खास्त करो, संविधान जिंदाबाद मनुवाद मुर्दाबाद। सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बने नहीं देंगे। भाकपा माले ने कहा कि पार्टी गृहमंत्री अमित शाह के दिए गए बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ बयान का निंदा करती है। 

साथ ही आरएसएस और भाजपा के डर को भी साफ़-साफ़ देख पा रही है। सही में आज अगर बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेना फैशन होता तो शायद भाजपा और गृह मंत्री इतने भयभीत नहीं होते असल में आज लोग संविधान को बचाने के लिए जागरूक हो रहे हैं जबकि आरएसएस और भाजपा इस देश में लगातार मनुस्मृति को थोपने में लगी हुई है।

भाकपा माले ने कहा कि इसके खिलाफ आज भारत का जनमानस एकजुट होकर अमित शाह को बर्खास्त करो और बाबा साहेब का अपमान नहीं सहा नहीं जाएगा। भाकपा माले मांग करती है कि मोदी माफी मांगे और अमित शाह को बर्खास्त करें। 

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय कमेटी के नेता शुभेंदु सेन, राज्य कमेटी के नेता मोहन दत्ता,समर सिन्हा, जगन्नाथ उरांव, मेवा लकड़ा, लालो तिर्की, ऐती तिर्की, शांति सेन, गीता तिर्की, सपना गाड़ी, सुषमा गाड़ी, नंदिता भट्टाचार्य, फूलमनी उरांव, मंजू देवी, नसीम, भीम साहू, सुदामा खलखो, इनामुल, रमेश रवि सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,748