Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हम केवल अपना बकाया ही मांग रहे हैं : गुलाम अहमद मीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हम केवल अपना बकाया ही मांग रहे हैं : गुलाम अहमद मीर
विज्ञापन

झारखंड का जो बकाया पैसा है वही हम मांग रहे हैं, रांची में बोले गुलाम अहमद मीर

टीम एबीएन, रांची। चुनाव परिणाम के बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार समागम कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बीते शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ सभी राज्य के वित्त मंत्रियों की बैठक चल रही है। 

मीर ने आगे कहा कि जीएसटी को लेकर अहम बैठक बुलायी गयी है और हमारे वित्त मंत्री भी उस बैठक में शामिल हुए हैं। हम अपनी हिस्सेदारी झारखंड के लिए मांग रहे हैं और हमारा जो झारखंड का बकाया पैसा है वही तो मैं मांग रहा हूं। भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर कार्रवाई करने के सवाल पर मीर ने कहा कि संसद परिसर में जो भी कुछ हुआ उस पर गौर करने की बात है। 

हमारे सांसद अंदर जाना चाह रहे थे। वही सत्ता पक्ष के सांसद गेट पर खड़े थे। अगर आप वीडियो फुटेज में देखें तो कहीं से किसी प्रकार के हमारे नेता राहुल गांधी जी कोई गलती नहीं है। यह एक तरह से माहौल बनाया जा रहा है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। जानकारी के मुताबिक आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी संसद में प्रोटेस्ट कर रही थी। ठीक इसी समय भाजपा भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। 

इस बीच गुरुवार सुबह 10.40 बजे कांग्रेस प्रोटेस्ट करते हुए संसद के मकर द्वार तक आ रही थी। इसी समय भाजपा मकर द्वार पर खड़ी थी। इस तरह भाजपा और कांग्रेस के सांसद एक दूसरे के ठीक सामने थे। दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। यह घटनाक्रम लगभग 20 मिनट तक चला। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनसे धक्का मुक्की। 

भाजपा का भी ठीक यही कहना है। भाजपा का आरोप है कि इस बीच राहुल गांधी ने एक सांसद के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वो सांसद भाजपा एमपी प्रताप सारंगी के ऊपर गिर गया। इस धक्का-मुक्की में सारंगी और भाजपा के एक और सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गये। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रताप सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था। राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गये, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,527