Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में छात्रों ने जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर किया एक्स डिजिटल आंदोलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में छात्रों ने जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर किया एक्स डिजिटल आंदोलन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में जेपीएससी अभ्यर्थी ने जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त की मांग को लेकर एक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैशटैग अभियान #jpsc_chairman_appoint_karo अभियान चलाया। सुबह  8 बजे से शाम तक लगभग 21000 ट्वीट री ट्वीट किया गया। 

डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो समेत अन्य गण मान्य लोग ट्वीट रीट्विट करके छात्रों का आंदोलन का समर्थन किया। मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि 22 सितंबर 2024 से ही जेपीएससी अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है।

जिसके वजह से 11वीं सिविल सेवा, सीडीपीओ, फॉरेस्ट रेंजर आफिसर समेत अन्य परीक्षा परिणाम तथा नई नियुक्ति प्रभावित हो रही है, जिससे तैयारी करने वाले छात्र का आगे का योजना प्रभावित हो रहा है। साथ ही सरकार से मांग किया कि तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त किया जाये, अन्यथा झारखंड के छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,326